अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सुरक्षाबलों ने मार गिराए 12 Naxalites, सुबह से जारी है रुक- रुक कर फायरिंग

On: January 16, 2025 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जवान चला रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एवं केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम चला रही है। सुबह 9 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक- रुक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल से एक SLR समेत अन्य हथियार बरामद किये गए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के जवान चला रहे नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, ग्रेहाउंड्स के जवान भी शामिल है ऑपरेशन में। बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है।

Bijapur में नक्सलियों का हैवानियत भरा हमला, 8 जवान शहीद

 

 

 

 

 

 

चार दिन पहले मारे गए थे तीन नक्सली
उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में Naxalites के होने का पता चला था। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल टीम ने सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!