अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

किन्नर के घर डकैती कांड का आरोपी नाशिद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

On: December 29, 2025 12:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

किन्नर के घर डकैती कांड का आरोपी नाशिद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बदायूं में फैजगंज बेहटा थाना पुलिस की टीम ने रविवार रात 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश नाशिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह दायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाशी लेने पर एक तमंचा,दो खोखा,सोने के आभूषण बरामद हुए हैं।उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किन्नर के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाश किसी घटना को अंजाम देने कि फिराक में है।सूचना पर थाना पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा।पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।अपने बचाव में पुलिस ने भी फायर किए, जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में उसने अपना नाम पता अमरोहा जिले के थाना नौगवां सादात के गांव नालू खुर्द निवासी नाशिद बताया।पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से सोने का हार,कान के झुमके, अंगूठी, ब्रेसलेट,तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। उसके खिलाफ एक दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं

यह था घटनाक्रम:-फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने दिवाली 20अक्तूबर की रात को गांव ओरछी में बड़ी वारदात को अंजाम दिया।बदमाशों ने टीना किन्नर के घर में घुसकर उसे और उसके साथियों को बंधक बना लिया।इसके बाद नकदी और सोना लूट लिया था।पीड़ित किन्नर के मुताबिक सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।दावा किया कि बदमाश उसके घर से 35 लाख रुपये और सात सौ ग्राम सोना लूट ले गए। इस घटना का खुलासा किया गया। जिसमें पुलिस ने छह बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर माल व नकदी बरामद कर जेल भेजा था।एक आरोपी नाशिद फरार था जिसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। रविवार रात को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

 

 

 

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!