नई दिल्ली। Nalin Kohli : वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत ने जापान को पीछे छोड़ चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त कर लिया है। इस उपलब्धि पर पूरे देश में गौरव की भावना है और सरकार इसे देशवासियों की मेहनत और सशक्त नीतियों का परिणाम मान रही है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण : Nalin Kohli
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता Nalin Kohli ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि हमें तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ना है। मौजूदा रफ्तार और उपलब्ध आंकड़ों को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि अगले ढाई से तीन वर्षों में भारत यह मुकाम भी हासिल कर लेगा।
Nalin Kohli ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए योजनाएं चलाई हैं, वह अभूतपूर्व है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों गरीबों को मुफ्त इलाज मिला है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुले हैं, जिससे वित्तीय समावेशन बढ़ा है। लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना के तहत लाभ मिल रहा है।
Nalin Kohli मुद्रा योजना ने स्वरोजगार को बढ़ावा दिया
नलिन कोहली ने कहा कि मुद्रा योजना ने स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है। सरकार ने सिर्फ बड़े निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, गरीबों की चिंता करने और हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम भी किया है। यही वजह है कि भारत की अर्थव्यवस्था न केवल तेजी से बढ़ रही है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी मजबूती से अपनी स्थिति को स्थापित कर रही है।

