अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Myanmar में एक के बाद एक 6 भूकंप के झटके, 150 की मौत, 700 से ज्यादा लोग घायल

On: March 29, 2025 12:08 PM
Follow Us:
Myanmar
---Advertisement---

बैंकॉक। Myanmar और थाईलैंड में शुक्रवार को लगे भूकंप के तेज झटकों के बाद भारी तबाही हुई। इस शक्तिशाली भूकंप में इमारतों, पुल और बांध को नुकसान हुआ है। दो सबसे अधिक प्रभावित शहरों से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास था।

Manipur में उग्रवादियों को राज्यपाल का अल्टीमेटम, कहा- ‘आपके पास बस 7 दिन’, और फिर…

दोपहर करीब 12 बजे लगे झटकों के कुछ ही देर बाद 6.4 तीव्रता का भूकंप भी आया। गृहयुद्ध में उलझे देश म्यांमार में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इस संबंध में प्रमाणिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। आधिकारिक बयान के तौर पर Myanmar की सैन्य सरकार के प्रमुख ने मरने वाले लोगों की संख्या बताई। सूत्रों के अनुसार कम से कम 150 से अधिक लोग मारे गए और 700 अन्य घायल हुए हैं।

देखते ही देखते कुछ ही पलों में आसमान छूती इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं। हर ओर चीख-पुकार और तबाही का मंजर था, जिसे देखो वो अपनी और अपनों की जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा था। Myanmar के मंडाले से भूंकप का खौफनाक वीडियो सामने आया है,

जहां, मंडाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग से ठीक पहले भूकंप से बचने के लिए लोग एयरपोर्ट पर जमीन पर लेटकर खुद को बचाने की कोशिश करते दिखे। विमान कर्मी यात्रियों के साथ उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे।

Myanmar में 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो लगातार भूकंप आए

शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो लगातार भूकंप आए। दावा किया जा रहा है कि Myanmar के मांडले में इरावदी नदी पर बना सुप्रसिद्ध अवा ब्रिज गिर गया है। भूकंप में कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप इतना तेज था कि करीब 900 किलोमीटर दूर बैंकॉक में भी इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से थाईलैंड और Myanmar के पूलों से पानी बहने लगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply