अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mumbai : गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 6 महिला समेत सात लोग झुलसे

On: September 24, 2025 6:03 PM
Follow Us:
Mumbai
---Advertisement---

Mumbai के कांदिवली में बुधवार सुबह एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में छह महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार तीन लोग लगभग 90 प्रतिशत तक जल गए हैं। आग लगने का कारण दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Mumbai : आज होगा बॉलीवुड का पहला ” मॉम डेड यूनिवर्स अवार्ड”

उन्होंने बताया कि तीन लोग लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गए। कांदिवली (पूर्व) में मिलिट्री रोड पर अकुरली मेंटेनेंस चौकी के पास राम किसान मेस्त्री चॉल स्थित दुकान में सुबह 9.05 बजे आग लग गई।

एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग एक मंजिला दुकान में बिजली के तारों, उपकरणों, खाद्य पदार्थों, एलपीजी सिलेंडर और गैस चूल्हे तक ही सीमित थी। अधिकारियों के अनुसार, इसमें सात लोग घायल हो गए।

Mumbai आग पर काबू पा लिया गया

बीडीबीए अस्पताल में भर्ती रक्षा जोशी (47), दुर्गा गुप्ता (30) दोनों 85 से 90 प्रतिशत तक जली हुई थीं। वहीं पूनम (28) भी 90 प्रतिशत तक झुलस गईं थीं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल भेज दिया गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!