अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mumbai में ‘याद-ए-बिस्मिल्लाह’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न

On: September 18, 2025 9:57 AM
Follow Us:
Mumbai
---Advertisement---

Mumbai ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर के मुख्य सभागार में 12 सितम्बर को ‘याद-ए-बिस्मिल्लाह’ नामक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारत रत्न उस्ताद श्री बिस्मिल्लाह खां की याद में बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे और पूरे सभागार में संगीत प्रेमियों की भीड़ उमड़ आई।

Mumbai : म्यूज़िक कंपनी द्वारा हुस्न सॉन्ग रिलीज हुआ

“यादें बिस्मिल्लाह” श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य के माननीय सांस्कृतिक मंत्री, श्री आशीष शेलर जी, सुप्रसिद्ध बनारस घराने की गायिका, पद्मश्री डॉ सोमा घोष ने “द मेमोरियल भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां सम्मान”, तबला मार्तंड पद्मा श्री पंडित सुरेश तलवलकर जी को “चांदी के शहनाई” से किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन मधु मुरच्‍छना संस्था द्वारा किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य मंत्री, आमदार एड. आशीष शेलार उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में कवित्री श्रीमती मंजू लोढ़ा, श्री सदगुरु दयाल जी और भाजपा प्रवक्ता विनोद शेलर मंच पर मौजूद रहे।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से अभिनेता गौरव प्रतीक, श्रीमती मालती जैन (मालकिन S. P. Jain कॉलेज), कन्हैया लाल जोशी, संगीतकार और संगीत निर्देशक विवेक प्रकाश, समाज सेवक राजेश श्रीवास्तव, श्रद्धेय शारदा शर्मा, कवि संजय मिश्रा, संगीतकार सत्यम आनंद, प्रेम प्रकाश दुबे, शिवालया के प्रतीक उपाध्याय, इंडियन ऑयल के नितिन गुप्ता और संगीत निर्देशक विशाल शिलके उपस्थित रहे।

Mumbai कार्यक्रम का आयोजन मधु मुरच्‍छना संस्था द्वारा किया गया था

संगीत प्रस्तुतियों में बनारस घराने की प्रसिद्ध गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने अपनी मनमोहक गायन शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में ओंकार अग्निहोत्री, अक्षरा व्यास और ऋषिकेश कर्मकार ने ट्रियो के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। इनके साथ संगत पर नज़ीश जब्बार हुसैन खान, नवीन ओबेरॉय और राहुल मिलन रहे।

कार्यक्रम में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पर आधारित एक डॉक्यू-ड्रामा भी प्रस्तुत किया गया, जिसका निर्देशन श्री शुभांकर घोष ने किया। संचालन आनंद सिंह ने संभाला। यह कार्यक्रम भारतरत्न श्री उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की स्मृति में किया गया, जिसमें उनके योगदान को याद करके सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

entertainment news-न्यूज़ एंकरिंग से लेकर फिल्मों तक… नागपुर की उषा अमेसर ने मायानगरी में गाड़े सफलता के झंडे

J.P.T. प्रोडक्शन के ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में बिखरेगा सितारों का जलवा, ‘तारक मेहता…’ फेम जॉनी मिशरुद्दीन शेख होंगे मुख्य अतिथि

Entertainment news-दूरदर्शन के नए शो में जलवा बिखेरेंगी मुंबई की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मित्तल और उनकी बेटी मुश्कान मित्तल

मुंबई में सजेगी सितारों की महफिल: ‘प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ में चीफ गेस्ट होंगे बॉलीवुड एक्टर शहज़ाद आर खान

Pride of Excellence Awards 2026-तारक मेहता…’ फेम कमल घीमीराय बढ़ाएंगे “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026” की शान, होंगे VIP चीफ गेस्ट

Entertainment news-‘चाइल्ड किंग’ में रहस्यमयी ‘नीरा’ बनेंगी अभिनेत्री श्रीदीपा डे, कुकू FM के नए शो में लाएंगे बड़ा ट्विस्ट

Leave a Reply