अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mumbai में सम्पन्न हुए ग़ज़ल कॉन्टेस्ट में ओसडन ग़ज़ल किंग और सुप्रिया बनी ग़ज़ल क्वीन

On: September 11, 2025 7:54 AM
Follow Us:
Mumbai
---Advertisement---

Mumbai ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – मुंबई में पहली बार ग़ज़ल को प्रमोट करने के इरादे से ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स ने मेगा ग़ज़ल सिंगिंग कॉन्टेस्ट आयोजित किया, जिसके फिनाले में 20 गायकों ने अपनी गायिकी का हुनर दिखाया। वर्षों से नए टेलेंट को आगे लाने का काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार, लेखक निर्देशक देवेंद्र खन्ना ने वंदना असवानी और विशाल रासकार के सहयोग से इस शो का आयोजन किया।

Mumbai : मराठी वेब सीरीज “गोट्या” की शूटिंग अक्टूबर में, आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज

इस शो का उद्देश्य कराओके सिंगर को ट्रेंड कर लाइव शो तक ले जाना भी है। शो की शुरुआत जैन समाज के लीजेंड गायक आयोजक बाबूलाल जी कोठारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसी दौरान गायिका नीलम नारायण ने उनका हालिया रिलीज हुआ। गणपति का गाना गा कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

इस शो में जहां जाने माने गीतकार सुधाकर शर्मा जी अतिथि के रूप में पहुंचे वही इनके साथ गायक संगीतकार कीर्ति अनुराग और सतीश देहरा भी विशेष रूप से पहुंचे। सुधाकर के बारे में जरूर बताना चाहेंगे कि ये हजारों गीत लिख चुके है और 187 गीत तो ये चुनरी पर ही लिख चुके है।जिसकी वजह से लोग इन्हें चुनरी गीतकार भी कहते है।

ये सारेगमा रियल्टी शो के जूरी सदस्य भी रहे है। इन दिनों ये अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट रामचरित मानस पर काम कर रहे है। जिसके मुख्य गायक अमित कुमार है और संगीतकार सतीश देहरा है। कीर्ति जी और सतीश देहरा जी भी बतौर गायक संगीतकार अपनी एक खास पहचान रखते है। इनके अलावा एड मेकर किशोर यशोद जी, एसीपी संजय पाटिल सहित कई गणमान्य हस्तियां इस शो का हिस्सा बनी। शो को विशेष सहयोग राज ज्योतिषी जोशी जी महाराज और मांगीलाल जी जैन जी का रहा।

Mumbai कीर्ति जी और सतीश देहरा जी भी बतौर गायक संगीतकार अपनी एक खास पहचान रखते है

ग़ज़ल किंग एंड क्वीन के फिनाले में जहां ग़ज़ल किंग ओसडन बने वहीं सुप्रिया ग़ज़ल क्वीन का खिताब जीतने में कामयाब रही। बाकी पुरुष गायकों में मुकुल माथुर, विशाल, दिलीप, शब्बीर, राजेंद्र लूथरा ने और महिला गायकों में आयशा, स्मिता,मंजू, कला ने भी अच्छा प्रयास किया।

इस शो को जज करने के लिए जाने माने गायक अतुल श्रीवास्तव, गायिका अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव और गायिका नीलम नारायण उपस्थित थे।इन्होंने कहा कि कुछ गायक जीत के काफी करीब थे, इसीलिए निर्णय लेने में हमें काफी मुश्किल हुई। बाकी हमारी और से सभी विनर है सभी को शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में लोकप्रिय गायिका रचना चोपड़ा की दिवंगत माता जी को 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। बता दे कि रचना ने इस शो के ऑडिशन को जज किया था।दो दिन पूर्व ही उनकी माता जी का निधन हो गया है।अंत में ग़ज़ल किंग एंड क्वीन को ट्रॉफी सर्टिफिकेट मेडल और गिफ्ट हैंपर देकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी गायकों को भी मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। शो को होस्ट किया वर्षा दागट जी ने।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shah Rukh Khan की फिल्म ‘King’ की रिलीज डेट का ऐलान, 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में मचेगा धमाल, क्रिसमस पर होगा बड़ा एक्शन धमाका

Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में 51 करोड़ पार, 15 लाख से ज्यादा टिकट बिके

TV Actor अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन, सोते समय आया दौरा; ‘महिसागर’ सीरियल से मिली थी पहचान

हिंदी फिल्म जगत के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का निधन

Ramayana Movie: पाकिस्तान में भी छाया रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जादू, कराची के मंदिर में लगा पोस्टर, पाकिस्तानी हिंदुओं ने लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री

Leave a Comment