मुंबई। Mumbai में भारी बारिश ने बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सहित कई फिल्मी हस्तियों के दरवाजे तक दस्तक दे दी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में उनके जुहू स्थित निवास ‘जलसा’ के बाहर जलभराव दिखाया गया। इसमें दावा किया गया है कि अभिनेता स्वयं वाइपर से पानी निकाल रहे हैं। हालांकि, यह दावा सत्यापित नहीं हुआ है।
Mumbai : स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल में वेस्ट एक्ट्रेस का शरीन फरीद तथा वेस्ट सिंगर का अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव को दिया गया अवार्ड
24 घंटे में Mumbai शहर में लगभग 300 मिमी बारिश हुई
बताया गया है कि बच्चन के पूर्व निवास ‘प्रतीक्षा’ में भी पानी घुस गया है। भारी बारिश ने मुंबई के आम नागरिकों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है। 24 घंटे में शहर में लगभग 300 मिमी बारिश हुई। स्थानीय ट्रेनों भी बारिश से बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। लगभग 34 ट्रेनों को रद करना पड़ा है। जबकि 250 से अधिक उड़ानें भी बारिश से प्रभावित हुई हैं।

