Mumbai। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली Mumbai में लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत आसपास के जिलो में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है।
Mumbai : शमीम खान द्वारा 13वें टाइफा (TIIFA) अवार्ड 2025 में चीफ गेस्ट डॉ बु अब्दुल्लाह, अर्शी खान, एजाज खान, अमन वर्मा सम्मानित
पिछले तीन दिन से मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि, मुंबई को अभी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
Mumbai सड़कों पर भरा पानी
बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे कई किलोमीटर का लंबा ट्रैफिक देखने को मिल रहा है। मुंबई में सड़कें तालाब बन चुकी हैं। खासकर शहर के दो सबसे व्यस्त इलाके अंधेरी सबवे, कुर्ला और लोखंडवाला में भारी मात्रा में पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

