अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mumbai : फिल्म ” स्मार्ट किलर” का गाना हुआ रिलीज़

On: August 16, 2025 9:35 AM
Follow Us:
Mumbai
---Advertisement---

Mumbai ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – फिल्मी झलक इंटरनेशनल बैनर की नवीनतम प्यारा रोमांटिक गाना मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है।यह गाना आपको मीठे और सच्चे प्यार की मासूमियत को फिर से महसूस कराएगा। जिसमें अभिनेता दुर्गेश नौटियाल और अभिनेत्री विभा तिवारी, एड़ी ऐथियो, सपना, ललितराज शर्मा, राज चौबे, दिल को छू जाने वाली केमिस्ट्री की झलक दिख रही है। यह ऑन-स्क्रीन अनुभव आपको प्यार की पवित्रता का एहसास कराने का वादा करता है।

Mumbai : ” द इंडियन आइकन फिल्म अवार्ड ” का होगा आयोजन

पहले प्यार की धड़कन से लेकर आंखों के इशारे, मुस्कान का आदान-प्रदान और इनके बीच सब कुछ, दुर्गेश नौटियाल और विभा तिवारी ने प्यार के रोमांच को जीवंत कर दिया है। ये भले ही इस एहसास को पर्दे पर लाए हैं। लेकिन गाने की खूबसूरत आवाज राजा हसन, रंजू की आवाज़, कंपोजीशन और बोल से और बढ़ गई है।

https://www.mumbaiindians.com/

आर आर सिंह ने संगीत में सहायता की है। गाने की रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम एफ जे स्टूडियो ने किया है। जबकि सतीश सक्सेना ने सांग को लिखा है। गाने की कोरियोग्राफी श्रवण ठाकुर ने की है। रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है।इस फिल्म में अभिनेता दुर्गेश नौटियाल, हेमंत बिरजे, सुनील पाल, पूजा डडवाल, पिंकी चिनॉय, सपना तिवारी, एडी अथियो, विभा, रमेश गोयल, राजखान, ललितराज शर्मा, शिवपूजन तिवारी, शैलेश पुंजानी, साक्षी तिवारी, पवन डी. मिश्रा, कामेश्वर ठाकुर कलाकार हैं।

Mumbai यह गाना आपको मीठे और सच्चे प्यार की मासूमियत को फिर से महसूस कराएगा

फिल्म के निर्देशक योगेश खोखर, डी.ओ.पी राकेश तिवारी, ई.पी. सुनीला सिंह म्यूजिक एफजे स्टूडियो, गीतकार सतीश सक्सेना, गायक राजा हसन, डॉ. रंजू भट्टाचार्य, नकाश अजीज, कला दीपक अंबावाडेकर, कोरियोग्राफर श्रवण ठाकुर, कास्टिंग डायरेक्टर पुरूषोत्तम गोस्वामी, स्टिल संदीप बोयट, मेकअप आशीष, आकाश, अनीशा और निर्माता राजाराम सिंह हैं। ‘स्मार्ट किलर जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!