अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महागठबंधन में सीएम चेहरे पर विवाद नहीं, तेजस्वी यादव एकमात्र विकल्प : Mukesh Sahni

On: June 13, 2025 10:15 PM
Follow Us:
Mukesh Sahni
---Advertisement---

पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख Mukesh Sahni ने बिहार की राजधानी पटना में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि महागठबंधन में सीएम के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं है। हम एकजुटता के साथ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे।

चार पीढ़ियों संग महाकुंभ पहुंचे Mukesh Ambani, संगम में लगाई डुबकी

Mukesh Sahni ने कहा कि हमारी पार्टी की इंटरनल मांग है कि 60 सीट पर हम लोग लड़ेंगे। महागठबंधन में 243 सीट हैं। उस पर सब मिलकर संयुक्त लड़ाई लड़ेंगे और सभी सीट एक-एक करके जीतेंगे। कौन पार्टी कितनी सीट पर लड़ेगी, यह बहुत जल्द साफ हो जाएगा। इस संबंध में जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी।

Mukesh Sahni मुख्यमंत्री कौन होंगे, उपमुख्यमंत्री कौन होंगे, हमारे गठबंधन में यह स्पष्ट है

Mukesh Sahni ने महागठबंधन के सीएम चेहरे को लेकर भी तस्वीर साफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होंगे, उपमुख्यमंत्री कौन होंगे, हमारे गठबंधन में यह स्पष्ट है। लेकिन आने वाले समय में मीडिया को जानकारी दे दी जाएगी। हमने सह कमेटी के साथ चर्चा की है। वह रिपोर्ट बनाएंगे।

उस रिपोर्ट के आधार पर हम काम करेंगे। सीएम फेस को लेकर उन्होंने कहा कि उस पर कोई विवाद ही नहीं है। किसी और की दावेदारी ही नहीं है। एकमात्र चेहरा तेजस्वी प्रसाद यादव हैं। समय के साथ सभी चीजों की जानकारी मिल जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply