अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

MP Board 10th,12th Result 2025: 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक, इस महीने आएगा रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

On: April 6, 2025 4:47 PM
Follow Us:
MP Board 10th,12th Result 2025
---Advertisement---

MP Board 10th,12th Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP बोर्ड) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। इस बार छात्रों को कुछ विषयों में बोनस अंक भी मिलेंगे। माशिमं के सचिव केडी त्रिपाठी ने बताया कि मई के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

कब तक पूरा होगा मूल्यांकन?
अब तक 45% उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल से चौथे चरण का मूल्यांकन शुरू होगा। बोर्ड ने अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक सभी कॉपियों की जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

इन विषयों में मिलेंगे बोनस मार्क्स

-10वीं गणित: 1 अंक
-12वीं गणित: MCQ में गलत विकल्प के कारण 1 अंक
-10वीं उर्दू (सेट B): प्रश्न 6 पर 2 अंक
-12वीं संस्कृत (सेट A): 1 अंक

मूल्यांकन में सख्त नियम
मॉडल आंसर शीट के अनुसार ही जांच करने का आदेश है। गलती करने वाले शिक्षकों पर प्रति अंक ₹100 जुर्माना लगाने का नियम बनाया गया है। इसके साथ ही सभी मूल्यांकन केंद्रों पर CCTV से निगरानी की जा रही है। 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए 40,000 शिक्षक लगाए गए हैं।

MP Board 10th,12th Result 2025 कैसे चेक करेंगे?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
-MP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-‘रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
-रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!