अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Moradabad News-करंट की चपेट में आने से आलिया की मौके पर ही मौत, चचेरी बहन गंभीर झुलसी

On: July 6, 2026 9:39 AM
Follow Us:
Moradabad News
---Advertisement---

Moradabad News-मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और रुला देने वाली खबर सामने आई है। कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया गांव में रविवार शाम एक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इस ‘मौत के तार’ की चपेट में आने से 14 वर्षीय एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन गंभीर रूप से झुलस गई है। इस खौफनाक हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

सामान लेने जा रही थीं दोनों बहनें, तभी गिरा तार यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है। भैंसिया गांव के रहने वाले मोहम्मद जाबिर की 14 वर्षीय बेटी आलिया और उनके भाई की 13 वर्षीय बेटी राईमीन घर से कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान पर जा रही थीं। दोनों जब सड़क से गुजर रही थीं, तभी उनके ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर पड़ा। हाईवोल्टेज करंट लगने से दोनों बहनें बुरी तरह झुलस गईं।

अस्पताल में आलिया ने तोड़ा दम, राईमीन की हालत गंभीर तार टूटने और लड़कियों के झुलसने की खबर से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बदहवास परिजन दोनों किशोरियों को लेकर रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने आलिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राईमीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों का हंगामा, प्रधान ने लगाया लापरवाही का आरोप घटना की सूचना मिलते ही कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। गांव के प्रधान मोहम्मद शान ने बताया कि यह 11 हजार वोल्ट की लाइन लंबे समय से जर्जर हालत में थी। इसे बदलवाने के लिए कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने बामुश्किल समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।

विद्युत विभाग का चौंकाने वाला जवाब इस पूरे मामले पर अधीक्षण अभियंता (देहात) गुलशन गोयल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत जर्जर तारों को बदलने के लिए विभाग की टीम भैंसिया गांव गई थी। लेकिन, गांव के कुछ हिस्से (300-350 मीटर) में लोगों ने काम का विरोध किया और तार नहीं बदलने दिए।

गोयल के मुताबिक, ग्रामीणों की मांग थी कि लाइन को गांव के बाहर शिफ्ट किया जाए, लेकिन निगम के उच्चाधिकारियों द्वारा फिलहाल ऐसा कोई नियम या योजना नहीं बनाई गई है। लाइन टूटने की असल वजह जानने के लिए जेई (JE) को मौके पर भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में आफत की बारिश: 30 सड़कें बंद, यमुनोत्री हाईवे पर गिरा भारी मलबा, 4 जिलों में ‘यलो अलर्ट’

डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे UP के राज्य सूचना आयुक्त, चिकित्सा सुविधाओं को लेकर डॉ. आदित्य गुप्ता से खास भेंट

Amroha News-खेत पर काम के दौरान करंट लगने से हुई किसान की मौत

आक्रोश: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सभासद, कार्रवाई के लिए थाने में दिया सामूहिक शिकायती पत्र

वन महोत्सव का पांचवा दिन: फायर स्टेशन परिसर में उमड़ा पर्यावरण प्रेम, अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने किया पौधरोपण

बदायूं में 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, मक्के के खेत में छिपाई लाश; आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में

Leave a Reply