अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Monsoon News Update : जानिए दिल्ली में कब हो सकती है झमाझम बारिश

On: June 4, 2023 4:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Monsoon News Update : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि मॉनूसन का इंतजार बस खत्म हुआ समझ‍िए। यह देश की समुद्री सीमा में प्रवेश कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में आगमन की भविष्यवाणी की है। राज्‍य में सोमवार से भारी बारिश की संभावना है।

Monsoon News Update : जानिए क्या कहता है IMD

इतना ही नहीं आपको बतादें कि IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। रविवार को एक अलर्ट में आईएमडी ने कहा कि ‘राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Monsoon News Update

Monsoon News Update : 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मॉनसून दस्तक दे सकता

वहीँ दूसरी ओर IMD ने 6 जून से केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। केरल के पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी सोमवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मॉनसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह में दिल्‍ली का तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

ये भी पढ़े – सचिवालय

Monsoon News Update : गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

आपको बताते कि हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन धूप से राहत नहीं मिलेगी। बादल, धूप और हवा के रुख की वजह से मौसम में आद्रता का स्तर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे उमस और बढ़ सकती है। मॉनसून की आहट के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।

Read More : राहुल सिंह व रेश्मा शेख द्वारा अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म “दिल में सिर्फ तुम” 26 मई को बिहार व झारखंड में होगी रिलीज

बाढ़ संबंधी पूर्वानुमान पांच दिन के लिए जारी

हालाँकि शाह ने बैठक में कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और केंद्रीय जल आयोग (CWC) मौजूदा समय में बारिश और बाढ़ संबंधी पूर्वानुमान पांच दिन के लिए जारी करते हैं लेकिन अगले मॉनसून सत्र में वे सात दिन का पूर्वानुमान जारी करेंगे ताकि बाढ़ प्रबंधन में और सुधार हो।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!