बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर प्रधानमंत्री Modi चिंतित हैं। विदेश सचिव का बांग्लादेश दौरा भी हुआ। जहां उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस से मुलाकात की और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा की। बाद में विदेश सचिव ने संसदीय कमेटी से मुलाकात कर बांग्लादेश दौरे की जानकारी साझा कर दी कि वहां हो क्या रहा है? विदेश सचिव की यात्रा का असर भी दिखने लगा है। मोहम्मद युनूस अब बैकफुट पर आ गए हैं। अब तक बांग्लादेश में सरकार और प्रशासन ने अपने मुंह पर ताला लगा रखा था। इसका असर भी दिखने लगा है। वो मान रहे हैं कि उनके होते हुए हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं। कल तक सुरक्षा देने की बड़ी बड़ी बातें हो रही थी। अब युनूस ने हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाओं को स्वीकार किया है।
Modi का कड़ा रुख, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर युनूस हुए बैकफुट!
On: December 12, 2024 4:52 PM

---Advertisement---
