अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मोदी-केजरीवाल दोनों दलित पिछड़ा विरोधी: Rahul

On: January 14, 2025 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता Rahul गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए दोनों को दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी बताया और कहा कि दोनों वादे करते हैं सपने दिखाते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते।
Rahul गांधी ने सोमवार को यहां सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मोदी तथा श्री केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए सपने दिखाकर जनता को भरमाते हैँ, बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद सब कुछ भूल जाते हैं।

Rahul Gandhi को बड़ी राहत, पुणे कोर्ट से मिली जमानत

 

 

 

 

 

 

 

 

Rahul Gandhi defamation case: भाजपा नेता से हुई जिरह, 10 जनवरी को अगली सुनवाई
Rahul ने कहा कि श्री मोदी और श्री केजरीवाल दोनों नहीं चाहते कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को उनका हक़ मिले। सिर्फ कांग्रेस ही सत्ता में समान भागीदारी और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज़ उठा रही है।
Rahul गांधी ने कहा “आप सभी दिल्लीवासी इस फर्क को समझिए। जब मैं जातिगत जनगणना की बात करता हूं, तो नरेंद्र मोदी जी और केजरीवाल जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। ऐसा इसलिए हैँ क्योंकि दोनों चाहते हैं, देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और माइनॉरिटीज को भागीदारी न मिले।” उन्होंने कहा “मैंने नरेंद्र मोदी जी से कह दिया है- आप करें या न करें, लेकिन जिस दिन कांग्रेस की सरकार आएगी। हम आरक्षण को 50 प्रतिशत की सीमा से बढ़ा देंगे, जातिगत जनगणना को लोक सभा और राज्य सभा में पास करके दिखाएंगे।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!