अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

स्टब और Modi ने भारत- यूरोपीय संघ एफटीए को लेकर की बात

On: April 20, 2025 8:03 AM
Follow Us:
Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र Modi से टेलीफोन पर बातचीत की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साथ साथ भारत- यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जल्द से जल्द मुहर लगाने पर जोर दिया ।

14 साल नंगे पांव चले राम को मोदी ने पहनाए जूते, PM Modi हो गए भावुक

प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज यहां कहा कि दोनों नेताओं ने डिजिटलीकरण, स्थिरता और गतिशीलता के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने क्वांटम, 5जी-6जी, एआई और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय साझीदारी को और मजबूत एवं गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Modi क्वांटम, 5जी-6जी, एआई और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय साझीदारी को और मजबूत एवं गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री स्टब ने भारत-यूरोपीय संघ के घनिष्ठ संबंधों और जल्द से जल्द पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए को अंतिम रूप देने के लिए फिनलैंड का समर्थन व्यक्त किया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने आपस में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply