अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

MLA ने सुनीं लोगों की समस्याएं, किया मौके पर समाधान

On: April 1, 2025 4:54 PM
Follow Us:
MLA
---Advertisement---

इन्द्री: MLA एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में हर सोमवार की भान्ति जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर हलके के विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग विधायक के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

Madhya Pradesh BJP MLA को नोटिस पर सियासत गरमाई

जनसुनवाई कार्यक्रम रामकुमार कश्यप के समक्ष हलके की जनता ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतों का रखा और उन्हें पूरा करने की मांग की। जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए MLA ने कहा कि वे जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं और उनका यही प्रयास रहता है कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो।

MLA ने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में उनके समक्ष गांव रम्बा निवासियों ने गांव में बारात घर का निर्माण एवं निर्मल कुटिया में सैड डलवाने, कुराली निवासियों ने मंदिर में लंगर हाल बनवाने, कलसौरा निवासी संजीव पुत्र मामूराम ने आर्थिक सहायता दिलवाने, खुखनी निवासी रूपलाल ने जमीन की तकसीम करवाने, सीमा देवी पत्नी गुलजार सिंह निवासी कलसौरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाने, गांव गुढ़ा निवासी सोहन लाल ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने, फूसगढ़ निवासियों ने गली व नाली बनवाने बारे तथा नालियों-गलियों, बिजली, रोजगार, स्थानातंरण, फैमिली आइडी, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों की मरम्मत से संबंधित अनेक प्रकार की समस्याएं रखी।

MLA कर्मचारियों व अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विधायक रामकुमार कश्यप से इन्द्री नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर विधायक कश्यप ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं एवं बधाई

देते हुए सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर शहर में विकास कार्यों को शीघ्रता एवं प्राथमिकता से करवाएं। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है और प्रतिनिधि होने के नाते वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!