अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राहुल गांधी गैरकानूनी तरीके से दरभंगा कल्याण छात्रावास में गए थे : Minister Janak Ram

On: June 16, 2025 10:12 AM
Follow Us:
Minister Janak Ram
---Advertisement---

गोपालगंज। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण Minister Janak Ram ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने दरभंगा दौरे के क्रम में गैरकानूनी तरीके से और गुंडागर्दी कर कल्याण छात्रावास में प्रवेश किया था।

यूपी सरकार ‘Chief Minister Yuva Udyami Yojana’ के माध्यम से प्रदेश को बना रही उद्यमिता का मॉडल राज्य

उन्होंने गोपालगंज में एक प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी ने दरभंगा के अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की थी। उन्हें न तो जिला प्रशासन और न ही संबंधित विभाग ने कोई अनुमति दी थी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने गैरकानूनी तरीके से और पूरी तरह से राजनीतिक ड्रामा करते हुए छात्रावास में प्रवेश किया था। प्रशासन द्वारा मना किए जाने के बावजूद उन्होंने जबरन प्रवेश किया, जो एक तरह से पूरी तरह से कानून का उल्लंघन और गुंडागर्दी है।

Minister Janak Ram राहुल गांधी ने गैरकानूनी तरीके से और पूरी तरह से राजनीतिक ड्रामा करते हुए छात्रावास में प्रवेश किया

मंत्री ने आगे बताया कि इस मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की गई है। राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और इस बात की जांच चल रही है कि किन-किन प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में लापरवाही बरती। इस घटना में जो भी पदाधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हम किसी भी कीमत पर कानून को ताक पर नहीं रख सकते, चाहे वह कोई आम नागरिक हो या कोई बड़ा नेता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply