अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

MI vs SRH : हार्दिक पांड्या ने किसे ठहराया मुंबई इंडियंस की हार का जिम्मेदार?

On: April 30, 2026 12:25 PM
Follow Us:
MI vs SRH
---Advertisement---

MI vs SRH : मुंबई इंडियंस की टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐतिहासिक रन चेज करते हुए मुंबई इंडियंस को हार का स्वाद चखाया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए ये इस सीजन की छठी हार रही. इस हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश नजर आए और उन्होंने अपने बयान में कुछ बड़ी बातें कही हैं.

‘उन्होंने बेहतरीन शॉट्स खेले…’

सनराइजर्स के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ओस का कुछ खास भूमिका थी. बस इतना है कि उन्होंने कुछ कमाल के शॉट्स खेले और हमने खराब गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि हमने एक बार मैच खींच लिया था लेकिन वो काफी नहीं रहा.”

बल्लेबाजी में रहा सुधार

टीम की बल्लेबाजी को लेकर हार्दिक ने कहा, “मुझे मजा आया. मैदान पर आज का दिन काफी अच्छा रहा. मुझे लगता है कि 244 रनों का स्कोर अच्छा था और मैं अपने गेंदबाजों को इसे रोकने के लिए बैक कर सकता हूं, लेकिन कई बार आप ऐसा नहीं कर पाते हैं. मैंने गेंदबाजी में भी काफी इंजॉय किया.”

फील्डिंग में सुधार की जरूरत

मुंबई इंडियंस की फील्डिंग को लेकर उन्होंने कहा, “हां, ये सीजन हमारा ऐसा रहा है. हमें कुछ मौके मिले जिन्हें हमें पकड़ना चाहिए था, जहां से किस्मत बदलती है. अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं को खराब लगता है लेकिन ठीक है. सबने पूरी कोशिश की.”

गेंदबाजी में सुधार की जरूरत?

इस सीजन मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को लेकर वो कहते हैं, “मुझे लगता है कि इस सीजन हमारे पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं. हमें देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं. मैं अपने गेंदबाजों पर दबाव नहीं डाल सकता. मुझे लगता है कि पूरी यूनिट के तौर पर हम अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं.”

फैंस को लेकर क्या बोले हार्दिक?

लगातार मिल रही हार के बाद भी मुंबई इंडियंस के लिए फैंस के सपोर्ट में किसी तरह की कोई कमी नहीं दिख रही है. इसको लेकर हार्दिक कहते हैं, “मुझे लगता है कि अभी तक हमने उन्हें पूरी तरह से खुश होने का मौका नहीं दिया है. लेकिन हां, वो शानदार रहे हैं.”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply