अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राष्ट्रीय राजधानी बनेगी ‘विकसित भारत’ का विकास मॉडल, केंद्रीय उर्जा मंत्री Manohar Lal ने दिल्ली सीएम के साथ किया मंथन

On: May 9, 2025 11:36 AM
Follow Us:
Manohar Lal
---Advertisement---

चंडीगढ़: Manohar Lal : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली आने वाले समय में विकसित भारत का विकास मॉडल बनने जा रही है। मेट्रो से लेकर विद्युत, आवास एवं परिवहन प्रणाली को मजबूती देने के साथ केंद्रीय परियोजनाओं को प्रमुखता के साथ लागू किया जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री Manohar Lal ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ राजधानी के विकास को रफ्तार देने का रोडमैप तैयार किया।

Manohar Lal ने कहा युवा पेशेवरों के ज्ञान का उपयोग कर शासन को आधुनिक जरूरतों के अनुसार चलाया जाना आवश्यक

केंद्रीय मंत्री और दिल्ली सीएम के साथ अधिकारियों की मौजूदगी में दिल्ली को आधुनिक विकास में मॉडल बनाने पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली मुख्यमंत्री के बीच राजधानी में आवास, आधुनिक शहरी सुविधाएं, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के साथ विद्युत क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण को लेकर लंबी मंत्रणा हुई। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन में देश की राजधानी को दुनिया भर में मॉडल शहर के तौर पर विकसित करना है।

आधुनिक विकास को गति देने के लिए अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से केंद्रीय परियोजनाओं को प्रमुखता के लागू करने के साथ उन्हें तय समय में पूरा भी करें। बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में किफायती आवास पर चर्चा हुई। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने गरीबों को किफायती आवास देने और राजधानी की झुग्गी-बस्तियों के गरीब लोगों को पक्की छत देने का सुझाव दिया।

इस पर केंद्रीय आवासन मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्की छत मुहैया करवाई जाएगी। वहीं दिल्ली को स्वच्छ एवं हरित प्रदेश बनाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर गृह, विद्युत एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति तथा वन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मंत्रालय के साथ दिल्ली सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।

Manohar Lal मेट्रो के सुदृढ़ीकरण पर फोकस

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी की लाइफ लाइन है, जिसका सुदृढ़ीकरण जरूरी है। राजधानी के साथ लगते औद्योगिक क्षेत्रों में मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, राजधानी के उन क्षेत्रों को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा, जहां पर जाम की ज्यादा समस्या है। मेट्रो की संख्या बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा ताकि हर दिल्लीवासी और यहां आने वाले लोगों को परिवहन की सुगम सुविधा मिल सके। सार्वजिनक स्थलों का पुनर्विकास करके वहां अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जो आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

जनहित से जुड़ी परियोजनाओं पर एक्शन
Manohar Lal ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित से जुड़ी प्राथमिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। वहीं दिल्ली और केंद्र सरकार के अधिकारी समन्वय बनाकर परियोजनाओं को तेजी के साथ लागू करेंगे। वहीं, बैठक के दौरान पिछली सरकार के लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई और केंद्रीय मंत्री ने उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply