नई दिल्ली। Mamta Banerjee : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे। यहां पर पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सूबे की ममता सरकार पर निशाना साधा। पीएम मोदी के बयान पर सीएम ममता बनर्जी ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर राजनीतिक होली हो रही है।
Mamta Kulkarni बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
दरअसल, पीएम मोदी ने एक जनसभा में कहा कि बंगाल की जनता को अब टीएमसी सरकार के सिस्टम पर भरोसा नहीं है। यहां की जनता के पास अब सिर्फ कोर्ट का ही आसरा है। इसलिए पूरा बंगाल कह रहा है – बंगाल में मची चीख-पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार।’
जानिए Mamta Banerjee ने क्या कहा?
राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ने आज जो कहा उसे सुनकर हम न केवल स्तब्ध हैं, बल्कि बहुत दुखी भी हैं। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष विदेशों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है ऐसी स्थिति में पीएम मोदी की मौजूदगी में उनके मंत्री ने कहा कि वे ऑपरेशन सिंदूर की तरह ऑपरेशन बंगाल करेंगे।

