नयी दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य की मुख्यमंत्री Mamata बनर्जी इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।
वक्फ विधेयक पर Mamata Banerjee के रुख को लेकर भाजपा सांसद का तंज, ‘वह विकास की अवरोधक हैं’
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बुधवार को यहां कहा कि पश्चिम बंगाल में आज जो हालात बने हुए हैं उसके लिए सुश्री बनर्जी का गैर जिम्मेदाराना बयान एवं कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में असफल रहने की वजह है। इसके लिए वह पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।
उन्हाेंने कहा कि पश्चिम बंगाल में गृह युद्ध जैसे हालात हैं। लोगों की हत्याएं, आगजनी एवं हिंसा की घटनाओं ने भयभीत लोगों को पलायन करने के लिए बाध्य कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो बंगभूमि कभी कविवर रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं काजी नजरुल इस्लाम की पंक्तियों से गुंजायमान हुआ करती थी, वह अब घृणा वैमनस्य एवं हिंसा का पर्याय बन चुकी है।
Mamata नीतीश जी “थोड़े से पावर” के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ खड़े हैं
श्री प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सुश्री बनर्जी की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कम से कम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata बनर्जी से नसीहत लेने की जरूरत नहीं है। ” उन्होंने कहा कि ममता सरकार राज्य की स्थिति से निपटने में पूरी तरह से नाकाम रही है जबकि दूसरी तरफ बिहार में अमन चैन और शांति है।”
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में 20 वर्षों के नीतीश सरकार के कार्यकाल के दौरान कभी भी कोई दंगा नहीं हुआ और न ही कभी कर्फ्यू लगा है। राज्य में सभी धर्म और जाति को समानता के साथ देखा जाता है। उन्होंने कहा कि सुश्री Mamata बनर्जी का बयान पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित हैं। श्री नीतीश कुमार के लिए सत्ता का अर्थ सेवा है, जो वह सभी वर्गों की समान भाव से करते रहे हैं।
गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी ने एक बयान दिया है कि नीतीश जी “थोड़े से पावर” के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ खड़े हैं।

