अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Maharashra Election : नतीजों से पहले MVA में CM को लेकर विवाद, पटोले ने कहा- कांग्रेस से होगा CM, राउत बोले- हम नहीं मानेंगे

On: November 21, 2024 11:32 AM
Follow Us:
Maharashra Election
---Advertisement---

Maharashra Election : महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हो गया. वोटों की गिनती शनिवार को होगी, लेकिन इससे पहले ही महाविकास अघाड़ी के नेताओं में मुख्यमंत्री पद को लेकर आपसी बयानबाजी तेज हो गई है.

 

Maharashra Election : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि नई सरकार में सीएम कांग्रेस का होगा, तो वहीं गठबंधन के सहयोगी और शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पटोले के बयान पर कहा कि हम नहीं मानेंगे.

 

नाना पटोले ने कहा, ‘महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में ही अघाडी की सरकार बनेगी.राज्य में कांग्रेस के सबसे ज्यादा विधायक चुने जाएंगे. अघाडी की सरकार बनेगी.’ उनके इस बयान को संजय राउत ने खारिज करते हुए कहा, ‘हम नहीं मानेंगे .. कोई नहीं मानेगा .. हम लोग बैठकर तय करेंगे .. अघाडी सरकार बाद में बैठकर तय करेगी.. अगर नाना पटोले को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खरगे ने कहा हो कि आप सीएम बनेंगे तो उनको ऐलान करना चाहिए .

 

यह पहली बार नहीं है जब पटोले और संजय राउत के बीच इस तरह की बयानबाजी हुई है. हरियाणा में कांग्रेस की हार पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद महाविकास अघाडी की बैठक से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने राउत पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा कि संजय राउत ने किस आधार पर लिखा और कहा मुझे नहीं पता, लेकिन आप सार्वजनिक रूप से गठबंधन पर इस तरह से आरोप नहीं लगा सकते. संजय राउत के बयान से हमें आपत्ति है.

Maharashra Election

आपको बता दें कि बुधवार को संपन्न हुए महाराष्ट्र चुनाव में इस बार 65% मतदान हुआ. सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने का दावा कर रहा है तो वहीं विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद कर रहा है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!