अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mahakumbh में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि, 25 लाख के मुआवजे का ऐलान

On: January 30, 2025 6:14 PM
Follow Us:
Mahakumbh
---Advertisement---

प्रयागराज: Mahakumbh में संगम तट पर मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 से अधिक घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भीड़ के दबाव के कारण बैरिकेड्स टूट गए, जिससे भगदड़ मच गई। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया कि मध्यरात्रि के आसपास हुई इस घटना में 30 में से 25 मृतकों की पहचान कर ली गई है। घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं था।

Mahakumbh में हुए हादसे पर PM मोदी बोले- यह अत्यंत दुखद, लोगों की मौत पर जताई संवेदना

 

 

 

 

 

 

 

 

Mahakumbh मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और घटना की जांच के आदेश दिए। उन्होंने इस हादसे की जिम्मेदारी लेने और मृतकों के परिवारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है। महाकुंभ में हुई भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। यह मुआवजा मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी घाट पर स्नान करें और संगम नोज की ओर न बढ़ें। उन्होंने कहा कि कई घाट बनाए गए हैं, जहां आसानी से स्नान किया जा सकता है। संतों ने भी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। घायलों की जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (1920) जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, भारी भीड़ के कारण बैरिकेड्स टूट गए और लोगों को कुचल दिया गया। इस घटना के बाद कुंभ मेला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!