अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने अपने मंत्रियों के साथ पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी

On: January 22, 2025 8:43 PM
Follow Us:
Mahakumbh 2025: CM Yogi along with his ministers took a dip of faith in the holy Sangam
---Advertisement---

महाकुंभ नगर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे Mahakumbh 2025 में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसकी जानकारी सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर शेयर करते हुए दी। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”तत्राभिषेकं यः कुर्यात् संगमे शंसितव्रतः। तुल्यं फलमवाप्नोति राजसूयाश्वमेधयोः॥ एकता, समता और समरसता के महासमागम, भारतीयता और मानवता के महोत्सव, महाकुंभ -2025, प्रयागराज में आज अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें।” यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज में प्रवासी पक्षियों को दाना भी खिलाया। सभी त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए एक विशेष नाव पर सवार हुए।

Mahakumbh 2025 : विदेशी मीडिया ने जानी दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की भव्यता

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके पहले कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी और सभी मंत्री अरैल घाट से संगम के लिए रवाना हुए। रास्ते में साइबेरियन पक्षियों और मछलियों को दाना खिलाया। इसके बाद संगम में मुख्यमंत्री योगी और सभी मंत्रियों ने स्नान किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ Mahakumbh 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग के बाद बैठक में हुई चर्चा पर जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार को लेकर नई पॉलिसी बनाने पर चर्चा हुई, इस पॉलिसी में बड़े निवेश को आमंत्रित करने के लिए इंसेंटिव की चर्चा हुई है। इसके साथ ही युवाओं को स्मार्टफोन-टैबलेट देने की बात पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की गई है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!