अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mahakumbh में करवाया जा रहा डिजिटल स्नान, फोटो को नहला कर 1100 रुपए में लगवाते है डुबकी

On: February 22, 2025 10:49 AM
Follow Us:
Mahakumbh
---Advertisement---

नई दिल्ली : प्रयागराज में चल रहे Mahakumbh में देश विदेश से श्रद्धालु स्नान करने के लिए आ रहे हैं। करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं और जो घर बैठे लोग डुबकी नहीं लगा पा रहे वो पुण्य कामना कर रहे हैं। वहीं, भारी भीड़ के कारण संगम घाट तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। जिससे कई लोग स्नान करने के लिए कतराने लगे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर महाकुंभ से जुड़ी कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो मुश्किलों का हल बता रहे हैं।

Mahakumbh में स्नान के लिए आई महिला की हत्या कर साथी फरार

 

 

 

 

Mahakumbh में 1100 रुपए में हो रहा डिजिटल स्नान

बता दें कि Mahakumbh डिजिटल स्नान का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स महज 1100 रुपए में लोगों को महाकुंभ का संगम स्नान कराने की सुविधा दे रहा है। जो तरीका काफी अनोखा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में गर्विता शर्मा नाम की यूजर ने इस स्टार्टअप के बारे में बताया है। वीडियो में गर्विता कहती हैं कि कई लोग भीड़ के डर से संगम स्नान नहीं कर पा रहे हैं, खासकर बुजुर्ग और कमजोर लोग। इसी समस्या को हल करने के लिए एक व्यक्ति ने अनूठा समाधान खोज निकाला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
वीडियो में गर्विता ने दीपक गौर नाम के उस व्यक्ति से भी मिलवाया, जो यह अनोखी सेवा दे रहे हैं। दीपक ने बताया कि वह महाकुंभ में संगम पर लोगों की डिजिटल फोटो का फिजिकल प्रिंट निकालकर उसे गंगा जल में स्नान कराते हैं। उनका यह स्टार्टअप ‘प्रयाग संगम एंटरप्राइजेज’ के नाम से संचालित किया जा रहा है, और इसकी फीस मात्र 1100 रुपये रखी गई है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!