अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Maha Kumbh भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं को दी गई तिलांजलि

On: February 12, 2025 4:28 PM
Follow Us:
Maha Kumbh
---Advertisement---

Maha Kumbh नगर, जलांजलि और तिलांजलि दी गई। दरअसल, माघ पूर्णिमा के स्नान से पहले मंगलवार को भारतवर्षीय धर्म संघ, स्वामी करपात्री फाउंडेशन, वैदिक कायाकल्प संस्थान द्वारा गंगा घाट पर पहुंचकर मंत्रोच्चारण किया गया। इस दौरान उन्होंने मौनी अमावस्या पर भगदड़ के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए तिलांजलि दी गई।

Maha Kumbh को लेकर अनर्गल प्रलाप कर रहे अखिलेश यादव : ब्रजेश पाठक

 

 

 

 

 

Maha Kumbh देश में अनूठा कार्य आज से नहीं बल्कि अनादिकाल से चला आ रहा

अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के महंत गुण प्रकाश चैतन्य ने से बातचीत में कहा, “देश में अनूठा कार्य आज से नहीं बल्कि अनादिकाल से चला आ रहा है। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर जो घटना घटित हुई थी, उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए आज तिलांजलि दी गई है। आज के दिन चतुर्दशी और पूर्णिमा का पावन पर्व शुरू हुआ है, इसी वजह से उन दिवंगत आत्माओं को जलांजलि और तिलांजलि दी गई, ताकि मृत आत्माओं को मोक्ष मिल सके। हम यहां आने वाले लोगों से भी अपील करेंगे कि वह भी मृतकों को श्रद्धांजलि दें।”

Maha Kumbh मौनी अमावस्या में भगदड़ की घटनामें कम से कम 30 श्रद्धालुओं की मौत गई थी

मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ की घटना हुई थी। इस घटना में कम से कम 30 श्रद्धालुओं की मौत गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे। बता दें कि मंगलवार को सुबह 8 बजे तक करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई, जिसके साथ ही महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ पार हो गई। अभी महाकुंभ को 15 दिन और दो महत्वपूर्ण स्नान पर्व शेष हैं। पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ के ऊपर जा सकती है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply