अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Madhya Pradesh: उज्जैन के तीन गांवों के नाम बदले

On: January 6, 2025 9:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदलने की रविवार को घोषणा की। यादव ने कहा, ‘‘गजनीखेड़ी पंचायत का नाम अब चामुंडा माता गांव होगा।
इसी तरह, जहांगीरपुर अब जगदीशपुर और मौलाना गांव अब विक्रम नगर के नाम से जाना जाएगा।’’ उज्जैन जिले के बड़नगर में ‘सीएम राइज स्कूल’ भवन का लोकार्पण करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों और कस्बों का नाम जनभावनाओं को ध्यान में रखकर रखा जाएगा।

 

Madhya Pradesh: 2024 में 4 विश्व रिकॉर्ड, कला और आस्था की जीत!

 

 

 

 

 

 

यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ‘सीएम राइज स्कूल’ के पूर्व छात्र थे। उन्होंने कहा, ‘‘इस स्कूल का नाम वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा।’’ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जोशी ने कहा कि Madhya Pradesh सरकार ने ‘सीएम राइज स्कूल’ की अवधारणा पर काम करके शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!