अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कौन है ISI की ‘Madam N’, दिल्ली तक फैला रखा है जासूसों का नेटवर्क, भारतीयों को कैसे बनाया अपना शिकार?

On: June 5, 2025 9:47 PM
Follow Us:
Madam N
---Advertisement---

नई दिल्ली। Madam N : पहलगाम हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद देश में कई ऐसे लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जो देश की खुफिया जानकारी पाकिस्तान से शेयर कर रहे थे। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) के बाद पुलिस ने जसबीर सिंह नाम के एक और यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है।

Madhya Pradesh परिवहन घोटाला : सौरभ और शरद की जमानत याचिकाएं खारिज

दोनों पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। भारतीय सुरक्षा एजेंसी लगातार उन लोगों की तलाश में जुटी है जो पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी (ISI) के साथ जुड़े हैं। इसी बीच पाकिस्तान की एक बिजनेस वुमन की काफी चर्चा हो रही है, जो लाहौर में एक ‘ट्रेवल एजेंसी’ चलाती हैं।

नोशाबा शहजाद (Noshaba Shehzad) नामक इस महिला ने ज्योति मल्होत्रा समेत भारत के उन यूट्यूबर्स की मदद की जो पाकिस्तान जाना चाहते थे। इसके बाद महिला ने भारतीय यूट्यूबर्स को जासूसी के खेल में फंसाया।

‘Madam N’ के नाम से थी मशहूर

महिला लाहौर में ‘जयाना ट्रैवल एंड टूरिज्म’ नामक कंपनी चलाती है। आईएसआई ने नोशाबा शहजाद (Noshaba Shehzad) का कोड नैम ‘Madam N’ रखा था। उसने कम से कम 500 जासूसों का एक विशाल स्लीपर सेल नेटवर्क तैयार कर रखा है, जो पूरे भारत में छिपे हो सकते हैं। शहजादा के पति पाकिस्तानी सिविल सेवा के रिटायर अधिकारी हैं। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने उन्हें भारत में स्लीपर सेल नेटवर्क स्थापित करने के निर्देश भेजे थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply