पटना। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Lalan Kumar ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल टीवी पर दिखती है, जमीन पर इसका कोई असर नहीं दिखता।
अयोध्या जी में Shri Ram Lala Pran Pratistha पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ, सियावर रामचंद्र की जय। सियावर रामचंद्र की जय।प्रभु बिलोकि हरषे पुरबासी। जनित वियोग बिपति सब नासी।
Lalan Kumar ने रविवार को सुल्तानगंज प्रखंड के एक महादलित टोले में आयोजित सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार सिर्फ टीवी पर दिखती है, जमीन पर इसका कोई असर नहीं दिखता। यह सरकार सिर्फ जनता को सपने दिखाकर वोट लेती है, लेकिन चुनाव के बाद जनता को भूल जाती है।”
Lalan Kumar बिहार की स्थिति बद से बदतर हो चुकी
कांग्रेस नेता ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “बिहार की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। सरकारें विज्ञापन और इवेंट में व्यस्त हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत बिल्कुल विपरीत है।” उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा सिर्फ भाषण नहीं, काम का हिसाब मांगें।
यह आंदोलन भाषण का नहीं, जन चेतना का आरंभ है। हमारा उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और संतुलन की पुनर्स्थापना है।

