लुधियाना। Kuldeep Singh Dhaliwal : लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। 19 जून को होने वाले इस उपचुनाव में सभी प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और आप जीत के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। इस बीच नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है, जिसने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।
AAP MLA Kuldeep Kumar ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग
हाल ही में भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने एक वीडियो साझा कर पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल पर नशा तस्करों से संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया। इस वीडियो ने सियासी हलकों में हंगामा मचा दिया।
जवाब में धालीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। Kuldeep Singh Dhaliwal ने कहा कि गांव की पंचायत ने उनसे संपर्क कर दो युवकों की पैरवी की थी, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। धालीवाल के अनुसार पंचायत ने इन युवकों को निर्दोष बताया था, जिसके बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस से उनका इलाज करवाने की बात कही।
Kuldeep Singh Dhaliwal लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर
पत्रकारों से बातचीत में धालीवाल ने भावुक अंदाज में कहा कि वे स्वयं नशे की लत से प्रभावित रहे हैं और उनके परिवार के एक सदस्य की नशे की वजह से मृत्यु हो चुकी है। वे नशे से होने वाले दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की नीति का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जबकि नशे की लत से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है।

