चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री Krishan Pal Gurjar ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। Krishan Pal Gurjar ने कहा कि यह कार्यकाल ’विकसित भारत’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि“ का स्वर्णिम काल बन रहा है।
प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री पहुंचेंगे यमुनानगर म :Minister Krishan Lal Panwar
प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए गुर्जर ने कहा कि कुर्सी वही है, सिर्फ व्यक्ति बदला है जिसने देश को बदला है। विश्व में पीएम मोदी के नाम का डंका बज रहा है और कांग्रेस की बैंड बज रही है। गुर्जर बुधवार को अंबाला स्थित भाजपा कार्यालय ’’अंब कमल’’ में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनवाई वहीं कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अंबाला मनदीप राणा, पूर्व विधायक पवन सैनी, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग, मेयर शैलजा संदीप सचदेवा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, डॉ. संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
Krishan Pal Gurjar ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास पांच साल का नहीं, बल्कि पचास साल का विजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों में देश भक्ति की भावना को जगाया है। पीएम मोदी ने इन 11 वर्षों में परिश्रम से परिकाष्ठा का मिसाल दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अकेले नहीं, बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को साकार किया है। मोदी सरकार का यह कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है।
Krishan Pal Gurjar प्रधानमंत्री मोदी के पास पांच साल का नहीं, बल्कि पचास साल का विजन है
Krishan Pal Gurjar ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहां तकनीक है, वहीं तरक्की निहित है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सरकार है, वहां गरीब का कल्याण है। मोदी सरकार देश की राजनीति में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस लेकर आई है।
2014 से पहले के भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की ही बात सामने आती थी, लेकिन अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। कांग्रेस की सरकार में सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुँचते थे, बिचौलिये खा जाते थे, लेकिन अब पैसा सीधे जनता के अकाउंट में पहुँच रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है।

