अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kolkata के बाजार में आग लगने से 1,300 दुकानें जलकर खाक

On: June 16, 2025 1:22 PM
Follow Us:
Kolkata
---Advertisement---

Kolkata। पश्चिम बंगाल में दक्षिण कोलकाता के किद्दरपुर बाजार में भीषण आग लगने से करीब 1,300 दुकानें जलकर नष्ट हो गयी है।आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Kolkata उच्च न्यायालय ने स्कूल नौकरी घोटाले के आरोपी सुजॉय कृष्ण भद्र को जमानत दी

अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद पूरा इलाका काले धुएं के गुबार से ढक गया। आग से किद्दरपुर बाजार में करीब 1,300 दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। इस बाजार को ऑर्फनगंज बाजार के नाम से भी जाना जाता है, यह एक अत्यधिक भीड़भाड़ वाला इलाका है।

Kolkata आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है

उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक करीब 20 अग्निशमन वाहन एवं अग्निशमन कर्मी अलग-अलग इलाकों में आग पर काबू पाने में लगे हुए थे। राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने स्थानीय लोगों के इस दावे को भी नकार दिया कि अग्निशमन वाहन देरी से पहुंचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!