अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kisan Andolan: हरियाणा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, पंजाब में भाजपा नेताओं के घर का घेराव,भाकियू का 21को प्रदर्शन

On: February 18, 2024 8:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Kisan Andolan फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की कानूनी गारंटी व कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसान संगठन शनिवार को पांचवें दिन भी शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर डटे रहे। भारतीय किसान यूनियन बीकेयू उगराहां ने पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर धरना.प्रदर्शन किया और राज्यभर में टोल प्लाजा मुफ्त कराए।

वहीं हरियाणा में बीकेयू चढ़ूनी गुट ने तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस बीच किसान नेताओं और सरकार के बीच रविवार शाम छह बजे चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता होनी है जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

 

 

Kisan Andolan प्रदर्शन के बाद पटियाला में कैप्टन के आवास मोती महल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

 

सीमाओं पर किलेबंदी के चलते दिल्ली कूच की रणनीति विफल होते देख किसान संगठनों ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व मंत्री केवल सिंह ढिल्लों के आवास के बाहर तंबू गाड़कर धरना दिया। धरना दो दिन तक चलेगा। प्रदर्शन के बाद पटियाला में कैप्टन के आवास मोती महल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

सरकार से वार्ता को देखते हुए किसानों ने दिल्ली कूच को रोकने का एलान किया था पर युवा सीमाओं पर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिशों में जुटे हैं। खासकर शंभू व खनौरी.दातासिंह वाला बॉर्डर पर ऐसी कोशिश देखी जा रही हैं। शनिवार को भी किसानों व पुलिस के बीच गतिरोध रहा। हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के तीन गोले दागे। पंजाब पुलिस के स्पेशल एडीजीपी.कानून व्यवस्था ने सीमा पर स्थिति का जायजा लिया।

 

Kisan Andolanकेंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच चौथे दौर की वार्ता पर सबकी नजर है

सरकार की तरफ से वार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडाए पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल होंगे। किसानों की तरफ से उनके संगठन के नेता शामिल होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वार्ता में हिस्सा लेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में कोई समाधान निकल सकता है।

हालांकि वार्ता से एक दिन पहले किसान नेताओं. जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण पंधेर ने एमएसपी की कानूनी गारंटी पर अध्यादेश लाने की मांग कर टेंशन बढ़ा दी है। शंभू सीमा पर इन नेताओं ने कर्जमाफी और बिजली अधिनियम रद्द करने की मांग की।

 

बीकेयू चढ़ूनी गुट के नेतृत्व में हरियाणा के कुरुक्षेत्र कैथल यमुनानगर अंबाला पानीपत और करनाल में किसानों ने 1800 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ मार्च निकाला।

 

पंजाब में शुरू हुई घर-घर मुफ्त राशन योजना, घर घर पहुंचे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

 

कुरुक्षेत्र ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किया। उन्होंने कहा रविवार को महापंचायत कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

जींद किसानों के समर्थन में खाप पंचायतों ने कहा सरकार जल्द से जल्द बैरिकेड्स हटाए।pgi

Kisan Andolan भाकियू का 21 को प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर सिसौली में भाकियू की पंचायत में 21 फरवरी को दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन का एलान किया गया है। प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा व पंजाब में गलत हुआ। pgi

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!