kisan andolan:किसानों का किया बड़ा ऐलान, टोल प्लाजा को करायेंगे फ्री

चंडीगढ़।kisan andolan  पंजाबवासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन (एकता  उगराहां) के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां व महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि जो किसान संगठन दिल्ली जाने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे हैं, वह संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं हैं लेकिन यूनियन हरियाणा सरकार द्वारा उन किसानों पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा करती है।

 

 

 

kisan andolanराज्य के सभी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल वसूली नहीं होने देगा

इसके रोष स्वरूप उनका संगठन 17-18 फरवरी को राज्य के सभी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल वसूली नहीं होने देगा और आम लोगों के लिए टोल फ्री करवा जाएंगे। बता दें कि  कल भारत बंद के दौरान किसान संगठनों द्वारा सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर 4 घंटे तक धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया तथा इस दौरान टोल फ्री रहा।

kisan andolanशंभू बॉर्डर पर एक बार हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए।

कई घंटे यह माहौल गर्माया रहा। किसानों ने शंभू बॉर्डर को तोड़ने की कोशिश की थी, जिस कारण हरियाणा पुलिस ने जवाबी हमला किया। हरियाणा पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की तरफ से छोड़े आंसू गैस के गोलों और प्लास्टिक की गोलियों के कारण लगभग 18 के करीब किसान जख्मी हो गए, जिन्हें राजपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा एक किसान ज्ञान सिंह (63) की मौत हो गई है।  panjab

Leave a Comment