अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चुनाव प्रचार के दौरान Kejriwal पर फिर हमला, पूर्व सीएम ने बीजेपी पर लगाया आरोप

On: January 24, 2025 11:54 AM
Follow Us:
Kejriwal attacked again during election campaign, former CM blames BJP
---Advertisement---

नई दिल्ली- दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले माहौल काफी गर्मा गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal की गाड़ी पर एक बार फिर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। Kejriwal ने एक्स पर पोस्ट कर गाड़ी पर हमला होने की बात कही है। Kejriwal ने लिखा, “आज हरि नगर में विपक्षी उम्मीदवार के लोगों को पुलिस ने मेरी जनसभा में घुसने दिया और फिर मेरी गाड़ी पर हमला करवाया। ये सब अमित शाह जी के आदेश पर हो रहा है।
अमित शाह जी ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी की निजी आर्मी बना दिया है।” उन्होंने लिखा, “चुनाव आयोग पर बड़े सवाल उठ रहे हैं कि एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उसके नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और चुनाव आयोग कुछ भी प्रभावी कदम उठाने में असमर्थ है।बता दें, इससे पहले 18 जनवरी को भी नई दिल्ली सीट में चुनाव प्रचार के दौरान गाड़ी पर हमला हुआ था। तब आप ने बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर हमला कराने का आरोप लगाया था। आप का आरोप था कि प्रवेश वर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं की मदद से गाड़ी पर पत्थर फेंकवाए थे। वहीं प्रवेश वर्मा ने जानबूझकर युवाओं पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है।

भाजपा वाले गरीब तबके को राक्षस की तरह निगल जाएंगे : Arvind Kejriwal

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!