अहमदनगर । दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आईएएनएस ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजे, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद Kejriwal की जेल यात्रा पर टिप्पणी की। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के जेल जाने को लेकर सवाल किए जाने पर अन्ना हजारे ने कहा कि बुरे कर्म करने वालों को अंततः जेल जाना ही पड़ता है। यह एक ऐसा सत्य है, जिसे हमारे देश का कानून मानता है। हमारा देश कानून के हिसाब से चलता है और जो भी गलत करेगा, उसे सजा मिलनी चाहिए। हमारे देश में संविधान और कानून से ऊपर कुछ नहीं है। देश में विभिन्न राजनीतिक दल हैं, लेकिन संविधान सबसे ऊंचा है और हमारा देश उसी के अनुसार चलता है। अरविंद केजरीवाल पर तल्ख टिप्पणी करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल राजनीति में सत्ता और पैसे में मशगूल हो गए हैं। जब तक समाज और देश की बेहतरी के लिए काम नहीं किया जाएगा, तब तक कोई भी व्यक्ति कितना भी पैसा कमा ले, उसे कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा।
दिल्ली चुनाव : मतदान से पहले Arvind Kejriwal परिवार के साथ पहुंचे मंदिर
Kejriwal दिल्ली की जनता बुरे कर्म करने वालों को सबक सिखाएगी
कुमार विश्वास और प्रशांत भूषण का जिक्र करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि कुमार विश्वास और प्रशांत भूषण जैसे अच्छे लोग राजनीति से बाहर हो गए हैं। मेरी उनसे अभी भी बातचीत होती रहती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किए जाने पर अन्ना हजारे ने कहा कि दिल्ली की जनता बुरे कर्म करने वालों को सबक सिखाएगी। चुनाव के परिणाम यह तय करेंगे कि कौन सही है और कौन गलत। चुनाव के बाद यह साफ हो जाएगा कि किसने सही काम किया और किसने गलत काम किया। बता दें कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है, जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।
