अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उमर अब्दुल्ला पहलगाम हमले के दोषियों को बचाना चाहते हैं? : Kavinder Gupta

On: June 25, 2025 12:56 PM
Follow Us:
Kavinder Gupta
---Advertisement---

जम्मू। Kavinder Gupta : जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के हालिया बयानों को प्रदेश के हित के खिलाफ बताया है। Kavinder Gupta ने कहा, “फारुख अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए तब क्या किया जब वे इस राज्य की सत्ता में थे।

कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : Chief Minister Rekha Gupta

आज केंद्र सरकार के सहयोग से यहां विकास हो रहा है, आतंकवादी गतिविधियां समाप्त होने को हैं, कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्हें इस प्रक्रिया को बाधित करने वाला बयान नहीं देना चाहिए।”

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, “जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा कब मिलेगा। यह केंद्र का विषय है। इस पर देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अपनी बात रख चुके हैं। हाल ही में आपने देखा कि कुछ लोग पाकिस्तान से घुसपैठ करवा रहे हैं और आतंकियों को शरण दे रहे हैं।

जब राज्य में आतंकवाद चरम पर था, तब कुछ ऐसे लोगों की भी भर्ती हुई थी, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। अब उन पर कार्रवाई हो रही है। क्या मुख्यमंत्री चाहते हैं कि उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।”

Kavinder Gupta केंद्र सरकार के सहयोग से यहां विकास हो रहा है, आतंकवादी गतिविधियां समाप्त होने को हैं, कानून-व्यवस्था मजबूत हुई

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पहलगाम हमले में किसी स्थानीय की कोई भूमिका नहीं है। इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बशीर अहमद और परवेज अहमद कौन थे। ये स्थानीय ही तो थे। इन्हीं की वजह से पहलगाम हुआ था। बिना स्थानीय लोगों के समर्थन के इतना बड़ा हमला नहीं हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply