जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के Kathua जिले के पंजतीर्थी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बीती रात से गोलीबारी शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में तीन आतंकवादी शामिल थे, और वे उन पांच लोगों में से हैं जिनकी पहले सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई थी। आतंकवाद विरोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए।
Kathua में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, 5 सुरक्षाकर्मी घायल
यह मुठभेड़ Kathua जिले के घाटी और बिलावर इलाकों के बीच पहाड़ी क्षेत्र में चल रही है। सुरक्षा बलों ने कठुआ जिले के राजबाग क्षेत्र में जंगलों और घाटी के ऊपरी इलाकों में गस्त बढ़ा दी है। सुरक्षा बलों के द्वारा हवाई निगरानी भी की जा रही है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सांबा सेक्टर में एक अलग तलाशी अभियान भी शुरू किया गया है।
जानकारी के अनुसार, तीन संदिग्ध आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से कुछ किलोमीटर दूर रुई गांव के एक घर में घुस गए और एक बुजुर्ग महिला से पानी मांगा। महिला ने बताया, ”जाने से पहले वे जबरन रसोई में घुस गए और रोटियां और सब्जियां छीन लीं।” महिला ने बताया कि उन्होंने उसे पैसे भी दिए, लेकिन उसने लेने से इनकार कर दिया।
Kathua सुरक्षा बलों ने रात भर इलाके की घेराबंदी कर दी
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने रात भर इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के लिए सपोर्ट नेटवर्क (ओजीडब्ल्यू) के बिना बने रहना मुश्किल है, जो उन्हें खाना, रहने की जगह और भागने के रास्ते देते हैं। सुरक्षा बलों ने एक परिवार की कुछ महिलाओं सहित छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

