अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Joe Root Test : जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में लगाई तूफानी पारी, सचिन तेंदुलकर से इतने रन पीछे

On: July 26, 2025 11:20 AM
Follow Us:
joe root
---Advertisement---

Joe Root Test : शानदार फॉर्म में चल रहे जो रूट शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अब इंग्लैंड के इस महान बल्लेबाज के पास केवल भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ही बाकी रह गया है।

Joe Root Test : द्रविड़ और कैलिस को पीछे छोड़ा

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत में जो रूट ने आठ गेंदों के अंतराल में राहुल द्रविड़ (13,288 रन) और जैक कैलिस (13,289 रन) के टेस्ट करियर के कुल रन को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद, रूट ने दूसरे सत्र में पॉइंट के पीछे गेंद खेलकर एक रन चुराया और रिकी पोंटिंग के 13,378 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Joe Root Test : ओल्ड ट्रैफर्ड में रूट का शानदार स्वागत

टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचने के बाद ओल्ड ट्रैफर्ड के दर्शकों ने खड़े होकर जो रूट का हौसलाअफजाई की। तालियों की गड़गड़ाहट में रूट ने अपनी उपलब्धि को स्वीकार किया। यह पल उनके लिए यादगार बन गया।

 

india national team vs england cricket Team : पहले दिन भारत ने गंवाए 4 विकेट, पंत चोटिल; स्कोर 260 के पार

Joe Root Test : पोंटिंग की रिकॉर्ड के साथ रूट की शुरुआत

रिकी पोंटिंग ने अपने टेस्ट करियर में 168 मैचों में 51.85 की औसत से 13,378 रन बनाए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर इस सूची में 15,921 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। जो रूट ने 2012 में इंग्लैंड के भारत दौरे पर नागपुर में अपने पहले टेस्ट मैच में 73 रन की पारी खेलकर अपने करियर की शुरुआत की थी।

 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अब इस प्रकार हैं:
1. सचिन तेंदुलकर: 15921 रन
2. जो रूट: 13380- रन (अभी खेल रहे हैं)
3. रिकी पोंटिंग: 13378 रन
4. जैक कैलिस: 13289 रन
5. राहुल द्रविड़: 13288 रन

Joe Root Test : 157वें टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड

रूट अपना 157वां टेस्ट खेल रहे हैं। रूट के जब यह उपलब्धि हासिल की तब उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रूट के हेलमेट उतारने से पहले ही अपना बल्ला उठा दिया। दर्शकों तथा खिलाड़ियों की तालियों के साथ शोर मचाकर उनकी तारीफ की। इससे पहले रूट ने भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने भारत के खिलाफ अपना 12वां शतक पूरा किया। रूट ने भारत के खिलाफ अब तक 34 टेस्ट खेले हैं।

 

रूट ने पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज के तीसरे टेस्ट में पहली पारी में शतक (199 गेंदों में 104 रन) बनाकर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड (11 शतक) की बराबरी की थी। रूट के टेस्ट करियर का यह 38वां शतक हैं। वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में शतक बनाने वालों की सूची में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस सूची में उनसे आगे तेंदुलकर (51), जैक कैलिस (45) और पोंटिंग (41) हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply