अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ प्रहार, विदेश मंत्री Jaishankar ने अमेरिका, ईयू और इटली से की बात

On: May 9, 2025 6:15 PM
Follow Us:
Jaishankar
---Advertisement---

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. Jaishankar ने गुरुवार देर रात अमेरिका सहित कई देशों के समकक्षों के साथ बात की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी उकसावे वाले प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प पर जोर दिया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में विदेश मंत्री जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की वाशिंगटन की प्रतिबद्धता की सराहना की।

Jaishankar ने कतर के प्रधानमंत्री को ‘ऑपरेशन सिंदूर ’ की जानकारी दी

Jaishankar ने बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया। तनाव बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।”

इस बीच, रुबियो ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया और भारत-पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिकी समर्थन व्यक्त किया। इसके साथ ही संचार में सुधार के लिए निरंतर प्रयासों को भी प्रोत्साहित किया।

अमेरिकी विदेश विभाग से जारी एक बयान में कहा गया, “सचिव ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले के लिए अपनी संवेदनाएं दोहराईं और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मिलकर काम करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।”

विदेश मंत्री ने इतालवी उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी से भी बात की।

विदेश मंत्री Jaishankar ने दोहराया, “आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और नियंत्रित प्रतिक्रिया पर चर्चा की गई। किसी भी तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई की कड़ी प्रतिक्रिया होगी।” उन्होंने एस्टोनियाई राजनीतिज्ञ काजा काल्लास से भी बात की, जो वर्तमान में यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष हैं।

Jaishankar ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की वाशिंगटन की प्रतिबद्धता की सराहना की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि/उपाध्यक्ष काजा काल्लास के साथ चल रहे घटनाक्रम पर चर्चा की। भारत ने अपनी कार्रवाइयों में संयम बरता है। हालांकि, किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Leave a Reply