अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अंतरिक्ष में ISRO का चमत्कार, दो उपग्रहों का कराया महामिलन

On: January 16, 2025 8:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’ की।
इसरो ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, “भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है।”

ISRO आज लॉन्च करेगा SpaDeX मिशन, चांद पर भारतीय को पहुंचाने की ओर पहला कदम

 

 

 

 

 

 

‘स्पेडेक्स’ मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। डॉकिंग प्रक्रिया में दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में जोड़ने का यह प्रयास पूरी तरह सफल रहा, जो न केवल तकनीकी विशेषज्ञता बल्कि भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। इस मिशन का उद्देश्य भविष्य में मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियानों और अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण के लिए आवश्यक तकनीकों का परीक्षण करना है। यह उपलब्धि भारत को अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में विशेषज्ञता हासिल करने वाले कुछ गिने-चुने देशों की श्रेणी में खड़ा करती है। इससे पहले 12 जनवरी को ISRO ने उपग्रहों को ‘डॉक’ करने के परीक्षण के तहत दो अंतरिक्ष यान को तीन मीटर की दूरी पर लाकर और फिर सुरक्षित दूरी पर वापस भेजा था।

Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की सफल डॉकिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की ‘डॉकिंग’ सफलतापूर्वक की।

ISRO Chandrayaan 3 Launch पर पूर्व इसरो चीफ बोले- नहीं फेल होगा मून मिशन

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!