नई दिल्ली। ISRO ने भारत के ‘स्पैडेक्स’ मिशन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन ISRO से सोमवार रात 9:58 बजे दो छोटे अंतरिक्षयानों को पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से एक साथ प्रक्षेपित किया जाएगा। मिशन में सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष ‘डॉकिंग’ प्रौद्योगिकी में सक्षम दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
वहीं, अगर यह मिशन सफल हो जाता है तो भारत को अगले मिशनों चंद्रयान-4, खुद का अंतरिक्ष स्टेशन और चांद पर भारतीय उतरने के सपने को साकार में मदद मिलेगी।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा,”यह मिशन अंतरिक्ष डॉकिंंग में महारत हासिल करने में सक्षम देशों की सूची में भारत को स्थान दिलाएगा। यह प्रौद्योगिकी भारत के महत्वाकांक्षी मिशनों जैसे चंद्रमा से नमूने वापस लाने, भारतीय अंतरिक्ष केंद्र (बीएएस) के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।
ISRO आज लॉन्च करेगा SpaDeX मिशन, चांद पर भारतीय को पहुंचाने की ओर पहला कदम
On: December 30, 2024 10:09 AM

---Advertisement---
