IPL 2024 : महेंद्र सिंह का स्वैग धोनी ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए क्या

IPL 2024 : जी हाँ बीती 19 अप्रैल को Ipl 2024 के अंतर्गत भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स तथा चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला हुआ। इस मैच को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में पहले खेलते हुए CSK ने 176/6 का स्कोर बनाया।

 

 

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

 

IPL 2024 : इतना ही नहीं लखनऊ ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया। इस IPL 2024 मैच में LSG के कप्ताम केएल राहुल प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे। इन्होने 53 गेंदों पर 82 रन की जबरदस्त पारी को खेला। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी का भी स्वैग सामने आया। धोनी ने मात्र 9 गेंदों में 28 रन की पारी खेलकर मैच में रंग जमा डाला। धोनी ने बल्लेबाजी के दौरान 3 चौके तथा 2 छक्के लगाए।

 

 

 

 

हालाँकि इस प्रकार से धोनी की बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। इस पारी के दौरान धोनी ने एक माइल स्टोन भी अपने नाम किया। बता दें की धोनी बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। धोनी ने अपनी पारी के दौरान 20वें ओवर में यश ठाकुर की गेंद पर 101 मीटर का छक्का लगाया।

 

 

आपको बताते चले कि धोनी के आईपीएल कैरियर की बात करें तो बता दें की अब तक धोनी ने 257 मैचों में 5169 रन बनाये हैं। इस दौरान धोनी का एवरेज 39.45 तथा स्ट्राइक रेट 136.99 का रहा। आपको बता दें की आईपीएल में धोनी ने अब तक 24 अर्ध शतक लगाएं हैं। जानकारी दे दें की धोनी ने 350 वन डे इंटरनेशनल में 10773 रन बनाएं हैं।

 

 

 

इतना ही नहीं इसमें 10 शतक तथा 73 अर्ध शतक शामिल हैं। वनडे मैच में उन्होंने विकेट के पीछे से 444 शिकार किये हैं। धोनी के हाइयेस्ट स्कोर की बात करें तो वह 183 नोट आउट है। 90 टेस्ट मैचों में धोनी ने 4876 रन बनाये हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 6 शतक तथा 33 अर्ध शतक लगाएं हैं। इस फार्मेट में उनका हाइएस्ट स्कोर 224 रहा है।

 

 

 

टेस्ट मैचों में विकेट के पीछे से धोनी ने 294 का शिकार किया। दूसरी और धोनी ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए 1617 रन बनाये हैं। इसमें 2 अर्ध शतक भी शामिल हैं। इसके अलावा धोनी ने इन मैचों में विकेट के पीछे से 91 खिलाड़ियों को शिकार बनाया।

 

 

IPL 2024 Visit Official Website

 

 

Samsung Galaxy Series का ये गज़ब कैमरा वाला स्मार्टफोन दे रहा शानदार फीचर्स, जानिए कीमत

Leave a Comment