Sahaswan Crime: घर में घुसकर किया जानलेवा हमला तथा पशुओं से खेत की फसल कराई क्षतिग्रस्त
न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी जगपाल पुत्र उरमान ने ए सी जे एम द्वितीय बदायूं के न्यायालय में प्रकीर्ण बाद संख्या 17 15 /2026 दायर करते हुए बताया की ग्राम के ही रुचि पत्नी रन सिंह रन सिंह पुत्र नामालूम जोगेंद्र पुत्र भोजराज जवाहरलाल पुत्र हाकिम सिंह दरिया सिंह उत्तरायंक सिंह सोनू पुत्र महेश निवासी ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी मुनीश पुत्र करू उर्फ उदयवीर निवासी ग्राम पालपुर में एक राय होकर उनके खेत में जबरन पशु का प्रवेश कराकर फसल नष्ट कर दी तथा विरोध करने पर जबरन घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।तथा तमंचे से जानलेवा फायर भी किया।
शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजनों एवं रिश्तेदारों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना कोतवाली सहसवान गए परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया जिससे हमलावरों के हौसले और बुलंद हो गए।उच्च अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।न्यायालय की शरण में आकर आपसे रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।
माननीय न्यायालय ने जगपाल की प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

