अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

India-Qatar की दोस्ती हुई मजबूत, समझौते पर हस्ताक्षर; ऊर्जा क्षेत्र में भी मजबूत होगी साझेदारी

On: February 19, 2025 10:20 AM
Follow Us:
India-Qatar
---Advertisement---

नई दिल्ली-India-Qatar के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने मंगलवार को भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत व्यापार, ऊर्जा, निवेश, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, खाद्य सुरक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दोनों नेताओं ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में व्यापक चर्चा की और आपसी हितों के क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

‘AI बदल रहा हमारी जिंदगी, पेरिस समिट में PM Modi ने ‘India AI’ मिशन को लेकर कही ये बात

द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी संबंध स्थापित करने के अलावा, दोनों पक्षों ने दोहरे कराधान से बचने और आयकर के संबंध में राजकोषीय चोरी की रोकथाम पर समझौते भी किया। इससे पहले, अमीर का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष सम्मान के तौर पर सोमवार शाम को पालम स्थित वायुसेना स्टेशन का दौरा किया और अमीर की अगवानी की। मार्च 2015 के बाद यह उनकी दूसरी यात्रा थी।

 

 

 

 

 

 

 

India-Qatar भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं

शेख तमीम बिन हमद अल थानी की अगवानी के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे गया। India-Qatar में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और कल हमारी मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं।” अमीर ने गर्मजोशी भरे स्वागत और उदार आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री, भारत सरकार और भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों की गहराई का उल्लेख किया और इस बात पर जोर दिया कि India-Qatar राज्य के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदारों में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी का सभी खाड़ी देशों के साथ दीर्घकालिक, ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहा है। पिछले 10 वर्षों में मध्य पूर्व क्षेत्र के कई देशों के साथ India-Qatar के संबंध उन्नत, गहरे और मजबूत हुए हैं। दिसंबर में, प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत का दौरा किया। 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रमुख पश्चिम एशियाई देश का यह पहला दौरा था। खाड़ी देश भारत के लिए प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार हैं, और नई दिल्ली की इन देशों के साथ मजबूत ऊर्जा साझेदारी भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार यूएई का भी दौरा किया। मई 2022 में शुरू किए गए यूएई-भारत व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) ने आर्थिक और व्यापार सहयोग को इस तरह से बढ़ावा दिया, जो दोनों देशों के राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों का समर्थन करता है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!