अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

India की चेतावनी से तिलमिलाई पाक सेना, कहा- आ सकती है विनाशकारी तबाही

On: October 5, 2025 6:24 AM
Follow Us:
India
---Advertisement---

इस्लामाबाद। India सैन्य अधिकारियों और नेताओं की तरफ से हाल फिलहाल पाकिस्तान को दी गई चेतावनियों से पाक सेना तिलमिला उठी है। पाकिस्तानी सेना ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा है कि इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को खतरा हो सकता है और दोनों देशों के बीच भविष्य के युद्ध में प्रलयकारी तबाही आ सकती है।

India के रुपये का हाल हुआ बेहाल, डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड 88.80 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा

पाकिस्तानी सेना के बयान में कही ये बात
पाकिस्तानी सेना के बयान में कहा गया कि गैर-जिम्मेदाराना बयान आक्रामकता के लिए मनमाने बहाने गढ़ने के एक नए प्रयास का संकेत दे रहे हैं, जो शांति और स्थिरता के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।

India : राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख साधा था पाकिस्तान पर निशाना

बता दें कि पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पाकिस्तान को अपनी सीमा में रहने की कड़ी चेतावनी दी थी।

इन चेतावनियों को भड़काऊ मानते हुए पाक सेना ने कहा कि वह भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों के शीर्ष स्तर से आ रहे भ्रमपूर्ण, भड़काऊ और राष्ट्रवादी बयानों पर गंभीर चिंता के साथ गौर कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!