सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से फैला तनाव, भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पुलिस ने संभाली स्थिति..
बदायूं में पैगंबर साहब पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने से वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन में सोमवार को दो समुदायों के बीच तनाव हो गया।टिप्पणी करने के आरोपी अनिल सिंह राठौर के घर के बाहर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।


