अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रधानमंत्री के सभी आदेशों का पूरा सम्मान, सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई पाबंदी

On: May 17, 2026 2:58 PM
Follow Us:
silver-imports
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से अपील की थी और कई तरह के सुझाव दिए थे। पीएम मोदी की अपील के बाद केंद्र सरकार ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हरसंभव कोशिशें शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 1 साल के लिए सोना और चांदी की खरीदारी रोकने की अपील की थी। इसके अलावा, उन्होंने पेट्रोल और डीजल के कम-से-कम इस्तेमाल का भी आह्वान किया था।

सोना और चांदी के आयात पर बढ़ाई गई इंपोर्ट ड्यूटी
पीएम मोदी की इस अपील के बाद केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर वसूले जाने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही, अब DGFT (विदेश व्यापार महानिदेशालय) ने कुछ खास प्रकार के सिल्वर बार (चांदी की ईंटे) के आयात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है।

‘रेस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला गया 99.9% शुद्धता वाला सिल्वर बार
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाले सिल्वर बार को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रेस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है। इसके अलावा अन्य सिल्वर बार को भी प्रतिबंधित श्रेणी में डाला गया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सबसे बड़े ज्वेलर्स मार्केट में सिर्फ चांदी का व्यापार करने वाले कारोबारी भावेश सोलंकी ने बताया कि सरकार के इस फैसले का सभी प्रकार के ज्वेलरी पर सीधा और प्रभावी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री के सभी आदेशों का पूरा सम्मान
भावेश सोलंकी ने बताया कि पीएम मोदी की अपील के बाद मार्केट में वैसे भी खरीदारी में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबारी ने कहा, ”प्रधानमंत्री का आदेश है, तो सर आंखों पर..।” उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सभी आदेशों का पूरा सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ 1 साल की बात है और अगर 1 साल तक चांदी नहीं भी खरीदेंगे तो कोई भूखा नहीं मर जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply